चंपावत दर्दनाक हादसा: घाट-पनार मार्ग पर कार पर गिरा भारी बोल्डर,एक की मौत, 3 गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में सोमवार दोपहर मूसलाधार बारिश के दौरान घाट पनार मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। मसान बाबा मंदिर के पास टिमटा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक ऑल्टो कार पर पहाड़ी से अचानक भारी-भरकम बोल्डर आ गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट तहसील के टिमटा गांव के निवासी हैं। हादसे में संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील कुमार, राहुल कुमार और मनोहर लाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार चला रहा चालक इस भयावह हादसे में पूरी तरह सकुशल बच गया है।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य महानिदेशक का अफसरों को सख्त अल्टीमेटम; फाइलों की लेट-लतीफी पर तय होगी जिम्मेदारी

हादसे के समय मार्ग पर मलबा आने के कारण गाड़ियां कतार में खड़ी थीं। जैसे ही सड़क खोलने का काम शुरू हुआ, तभी पहाड़ी से अचानक बोल्डर आ गिरे, जिसकी चपेट में दो कारें आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार दो लोग छिटककर नीचे उफान पर बह रही सरयू नदी के तट पर जा गिरे, जबकि अन्य वाहन में ही फंस गए।

यह भी पढ़ें -  भिगुन गांव में बारिश का कहर, भूस्खलन से मोटर मार्ग बंद, खतरे की जद में आए कई मकान

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों पप्पू सामंत, श्याम सिंह सामंत, मदन सामंत और लाल सिंह सामंत ने देवदूत बनकर कमान संभाली। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती सरयू नदी के मुहाने पर उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और नदी किनारे पड़े लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस व प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां तहसीलदार मोहिउद्दीन और राजस्व टीम ने पहुंचकर व्यवस्थाएं संभालीं।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: 'शुद्धिकरण' मामले के विरोध में आज सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, CM आवास का करेगी घेराव

लोहाघाट अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि संदीप कुमार को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad