हल्द्वानी आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ‘सेवा संकल्प अभियान’ और चुनावों की बनेगी रणनीति

ख़बर शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक 9 और 10 सितंबर को हल्द्वानी में आयोजित होने जा रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने बताया कि यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दूसरे कार्यकाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यकाल की पहली प्रदेश कार्यसमिति होगी। इस बड़े सांगठनिक मंथन में प्रदेशभर से कुल 597 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

आयोजन के पहले दिन, 9 सितंबर को सुबह 11 बजे रामपुर रोड स्थित ‘विंटेज ग्रीन बैंक्वेट हॉल’ में कार्यसमिति की बैठक शुरू होगी जो शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और शाम को भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन: MDDA ने होटल 'गंगा इन' पर जड़ा ताला

दूसरे दिन, 10 सितंबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे नैनीताल रोड स्थित ‘वाटिका बैंक्वेट हॉल’ में पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित होगा। वहीं, दोपहर 3 बजे नितिन नवीन रुद्रपुर पहुँचकर ‘सिख गौरव सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: गढ़ी कैंट में आयोजित 'गोर्खाली तीज उत्सव' में पहुंचे CM धामी, कीं बड़ी घोषणाएँ

इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट रविवार को ही हल्द्वानी पहुँच चुके हैं और 10 सितंबर तक वहीं प्रवास करेंगे।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: चारधाम यात्रा हेली सेवा से लेकर मंदिरों के कायाकल्प तक, CM धामी ने खोली वित्तीय तिजोरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी 8 सितंबर को हल्द्वानी पहुँचकर तैयारियों का जायजा लेंगे और कार्यसमिति की बैठकों में भाग लेंगे। प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की टीम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि 597 प्रतिनिधियों की भागीदारी वाले इस आयोजन के लिए सभी प्रभारियों को जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad