Champawat: 50 लाख की ब्लड कंपोनेंट यूनिट का लोकार्पण, सीएम धामी ने दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

चंपावत। सीमांत जिले चंपावत के निवासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज एक बड़ी सौगात मिली है। जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक ‘ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट’ का औपचारिक लोकार्पण कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के संकल्प के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को अपनी कर्मभूमि बताया। उन्होंने कहा कि जिले में पहली बार यह जीवनरक्षक सुविधा उपलब्ध हुई है। अब तक कुमाऊं मंडल में यह सुविधा केवल रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में ही सीमित थी। इस यूनिट के शुरू होने से आपात स्थिति में मरीजों को प्लेटलेट्स और प्लाज्मा जैसे आवश्यक रक्त घटक स्थानीय स्तर पर ही समय से मिल सकेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों पर शिकंजा,रुद्रपुर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर जड़ा ताला

जिला अस्पताल की क्षमता विस्तार की जानकारी देते हुए सीएम धामी ने बताया कि यहाँ 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनकर तैयार हो चुका है। इसके अलावा सीटी स्कैन, एमआरआई और डायलिसिस सेवाएं पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। वर्तमान में 11.71 करोड़ रुपये की लागत से नए डायग्नोस्टिक विंग, पार्किंग और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड 2027 चुनाव सर्वे: CM पद के लिए धामी ही धुरंधर, वोट शेयर में भी BJP आगे

चंपावत के सर्वांगीण विकास पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाओं का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रोडवेज स्टेशन पर 62 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग कॉम्प्लेक्स बनने जा रहा है। इसके साथ ही 66 करोड़ की लागत से सिटी ड्रेनेज सिस्टम, भूमिगत बिजली लाइनें और 240 करोड़ रुपये की पेयजल योजनाओं पर काम चल रहा है। साइंस सेंटर और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज जैसी परियोजनाएं चंपावत को नया आधार दे रही हैं।

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक और जन-केंद्रित बनाने के लिए मुस्तैदी से काम कर रही है। चंपावत में इस यूनिट के शुरू होने से गंभीर मरीजों का स्थानीय स्तर पर ही त्वरित इलाज संभव होगा, जिससे उन्हें बड़े शहरों के अस्पतालों की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -  टनकपुर में STF का बड़ा एक्शन: 25 लाख की 244 ग्राम MDMA बरामद, रुद्रपुर के 3 तस्कर गिरफ्तार

लोकार्पण समारोह में शासन-प्रशासन के अधिकारियों समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य रूप से स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चन्द्र तिवारी और वर्चुअली जुड़े जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय और लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad