Dehradun: चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा; कार पलटने से 24 वर्षीय जगमोहन की मौत

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में दुनुवां गांव के पास सुबह करीब 7 बजे एक भयानक सड़क हादसा हो गया। सहिया की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से कई पलटियां खाते हुए नीचे की सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में 24 वर्षीय कार चालक जगमोहन की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: पेपर लीक हुआ तो नाप दिए जाएंगे कुलपति और रजिस्ट्रार...दर्ज होगा केस

हादसे की तेज आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षत-विक्षत वाहन से जगमोहन को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक जगमोहन पेशे से दिहाड़ी मजदूरी करता था और अपने पूरे परिवार का अकेला कमाने वाला सहारा था। उसकी अचानक मौत से हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है और उसकी पत्नी समेत दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी की उत्तराखंड को सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील

सूचना मिलते ही चकराता पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का मुआयना कर वाहन की तकनीकी जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हादसे के असली कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में ईवी और स्वच्छ वाहनों पर सब्सिडी, सीएम धामी ने दिए चेक

24 वर्षीय युवा की दुखद मौत की खबर से दुनुवां, सहिया और आसपास के पूरे चकराता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित गरीब परिवार और अनाथ हुए बच्चों को तुरंत मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad