Uttarakhand Weather Update: बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गुरुवार को बंद रहेंगे 1 से 12वीं तक के स्कूल

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने सुरक्षा के मद्देनजर गुरुवार, 30 जुलाई को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अशासकीय विद्यालयों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: स्कूटी की डिक्की से 15 लाख की ड्रग्स जब्त, STF ने 2 तस्करों को दबोचा

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 30 जुलाई को बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर चलने की चेतावनी दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के संभावित खतरे और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: नंदा की चौकी पुल सुरक्षित, एप्रोच रोड पर PWD सचिव का बड़ा बयान

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र आदेश की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 30 साल की सेवा के बाद ऑयलमैन के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट की मुहर, अपील खारिज

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला आपदा प्रबंधन तंत्र और प्रशासनिक टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिला प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्राओं से बचें और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad