देहरादून में पुलिस की बड़ी कामयाबी, पौने 7 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी का इनामी भू-माफिया विशाल गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पौने सात करोड़ रुपये की हाई-प्रोफाइल जमीन धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी भू-माफिया को धर दबोचा है। राजपुर थाना पुलिस ने उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात भू-माफिया विशाल कुमार को सोमवार रात को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलवार को बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी 46 वर्षीय आरोपी विशाल कुमार ने एक NRI महिला की कीमती जमीन की न केवल फर्जी रजिस्ट्री तैयार की, बल्कि राजपुर रोड पर स्थित एक बड़ी भूमि का सौदा करने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को भी अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें -  केरल में मेडिकल टूरिज्म की आड़ में हो रही थी अंगों की तस्करी; ED के छापे में हुआ बड़ा पर्दाफाश

इस गंभीर जालसाजी के बाद से ही आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बीती रात तपोवन रोड पर आईटी पार्क चौक के पास चेकिंग अभियान के दौरान उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में जन्म के समय स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर, लेकिन मौत के समय बेबस दिखी व्यवस्था

SO राजपुर पीडी भट्ट के मुताबिक, जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट के तहत भी एक नया मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही अपराध में इस्तेमाल की जा रही उसकी कार को भी मौके पर ही सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: सीएम धामी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शातिर आरोपी विशाल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध शामली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर तथा देहरादून के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, लूट, जानलेवा हमला और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं। यह वही शातिर अपराधी है जो इससे पहले उत्तराखंड के बेहद चर्चित रजिस्ट्री घपले में भी शामिल होने के आरोप में जेल की हवा खा चुका है और अब दोबारा पुलिस की गिरफ्त में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad