बड़ी खबर: उर्मिला सनावर गिरफ्तार, अंकिता हत्याकांड वायरल ऑडियो मामले में हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

सूत्रों के हवाले से इस वक्त की बड़ी खबर, अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो वायरल मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर रविदास आचार्य पीठ से जुड़े पदाधिकारी की शिकायत पर बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें -  CM योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: बोले- अवसरवादी सपा 'P' का मतलब पाकिस्तान भी कर देगी..

मामले के बाद हरिद्वार पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पंजाब से उर्मिला सनावर को हिरासत में लिया है और पुलिस टीम उन्हें लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Reverse Migration Plan: CM धामी ने अधिकारियों को दिए योजनाओं को सरल बनाने के आदेश

सूत्रों के अनुसार हिरासत में ली गई अभिनेत्री से अंकिता भंडारी मामले में वायरल ऑडियो, उसके स्रोत और पीछे की मंशा को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand SIR: दावे और आपत्तियों के निस्तारण पर पैनी नजर, 9 IAS-PCS अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

पूरे घटनाक्रम पर हरिद्वार पुलिस और खुफिया एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं, जबकि इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की सियासत और कानून व्यवस्था दोनों में हलचल तेज हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad