देहरादून आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन; भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट और आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में जनपदीय प्रवर्तन देहरादून की टीम ने रायपुर-रांझावाला मार्ग पर अभिनंदन वेडिंग प्वाइंट के समीप चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान टीम ने संदिग्ध प्रतीत हो रही एक UK07 1320 नबंर स्कूटी को रोकने का प्रयास किया, लिहाजा स्कूटी के रुकते ही जब टीम द्वारा उसकी गहनता से तलाशी ली गई, तो वाहन के पायदान पर रखे एक काले रंग के बैग और सफेद प्लास्टिक के कट्टे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें -  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने स्वर्गीय जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, मझौन में जुटे दिग्गज

बता दें कि बरामद माल में 24 पव्वे MCD नंबर व्हिस्की, 48 पव्वे रॉयल स्टैग, 48 पव्वे इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की और 72 केन बियॉन्ड (500ml) बियर शामिल थी। आबकारी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बरामद अवैध शराब और तस्करी के लिए उपयोग में लाई जा रही स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें -  चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: सीएम धामी

इसके अतिरिक्त आबकारी टीम द्वारा मौके से अभियुक्त सोनू (निवासी नरेंद्रपुर, थाना नरसाना) हाल निवास आयुध विहार, गढ़वाली कॉलोनी, थाना रायपुर, देहरादून में रह रहा था को गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब के धंधे पर लगाम लगाने के लिए इस तरह के सख्त अभियान लगातार जारी रहेंगे।