गंगोत्री से केदारनाथ के बीच बनेगी 100 किमी नई सड़क, 150 किलोमीटर कम हो जाएगी दोनों धामों की दूरी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आने वाले समय में गंगोत्री और केदारनाथ धाम एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाएंगे। उत्तराखंड सरकार इन दोनों पवित्र धामों को आपस में जोड़ने के लिए 100 किलोमीटर लंबी एक नई सड़क बनाने की योजना तैयार कर रही है।

इस नई सड़क के निर्माण से गंगोत्री और केदारनाथ के बीच की वर्तमान दूरी में लगभग 150 किलोमीटर तक की भारी कमी आने का अनुमान है। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग काफी समय से गंगोत्री से केदारनाथ के बीच के पुराने पैदल रूट को सड़क मार्ग के रूप में विकसित करने पर काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: बाजपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना मान्यता चल रहे 5 मदरसे सील

प्रारंभिक सर्वे के अनुसार, यह नया सड़क मार्ग भटवाड़ी से शुरू होकर बेलक-झाला, बूढ़ाकेदार, बिनकखाल, हटकुणी, घुत्तू और पंवाली होते हुए त्रियुगीनारायण तक बनाया जाएगा। इस नए रूट के तैयार होने से तीर्थयात्रियों को गंगोत्री से केदारनाथ के बीच एक सीधा और बेहतर विकल्प मिल जाएगा, जिससे अभी का 350 किमी का लंबा सफर काफी छोटा और सुगम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में दोहरी आफत: दून में स्वाइन फ्लू का आंकड़ा 100 पार, डेंगू के मरीज भी 114 पहुंचे

इस रूट का लाभ गंगोत्री-यमुनोत्री से केदारनाथ और बदरीनाथ आने-जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस सड़क परियोजना का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। केंद्र से हरी झंडी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर CM धामी सख्त, हर विकास प्राधिकरण में बनेगा निगरानी डैशबोर्ड

यह परियोजना न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि सैकड़ों गाँवों को मुख्य सड़क से जोड़कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी और आपदा के समय एक मजबूत वैकल्पिक मार्ग साबित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad