भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन पेड़ कटान पर 3 सितंबर को बड़ी बैठक, NHAI और पर्यावरण प्रेमी आमने-सामने

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर के सभागार में 3 सितंबर को भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन मार्ग निर्माण और पेड़ों के कटान को लेकर एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ पर्यावरण प्रेमी और अन्य संबंधित पक्ष आमने-सामने बैठकर अपना पक्ष रखेंगे।

भानियावाला से ऋषिकेश तक प्रस्तावित 19 किलोमीटर के इस फोरलेन मार्ग के लिए सात मोड़ क्षेत्र में संरक्षित प्रजाति के करीब 3 हजार से अधिक पेड़ काटे जाने हैं। बीते जुलाई महीने में जब पेड़ों का कटान शुरू हुआ, तो पर्यावरण प्रेमियों ने इसके खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सर्दियों में बढ़ सकती है बिजली की किल्लत, ऊर्जा निगम ने शुरू की खास तैयारी

करीब एक सप्ताह तक चले कटान के दौरान 700 से अधिक पेड़ काटे जा चुके थे। विरोध के दौरान पर्यावरण प्रेमियों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें इस पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें -  एक दुकान, 200 से ज्यादा दावेदार…शराब कारोबार का बदला ट्रेंड!

मामले की गंभीरता और पर्यावरण प्रेमियों के भारी विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेड़ों के कटान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि सभी पक्षों से संवाद के बाद ही आगे का कोई फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग: दस्तावेजों की जांच में बड़ा खुलासा, एक ही प्रमाण पत्र संख्या से जुड़े दो नाम

मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में अब शासन द्वारा 3 सितंबर को यह संवाद कार्यक्रम तय किया गया है। एनएचएआई के डीजीएम सौरभ कुमार ने बताया कि शाम 3 बजे आयोजित होने वाले इस संवाद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभाग अपना पक्ष मजबूती से रखेगा।