Badrinath Dham: भगवान नारायण का सोने का मुकुट चोरी, आश्रम का साधु ही निकला चोर

ख़बर शेयर करें

चमोली। बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम से भगवान नारायण का करीब 5 लाख रुपये मूल्य का सोने का मणि जड़ित मुकुट चुराने वाले आरोपी साधु को चमोली पुलिस ने 29 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया मुकुट, 4,500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल काला बैग बरामद कर लिया है।

यह सनसनीखेज मामला 27 जुलाई 2026 को सामने आया, जब ब्रह्मकपाल स्थित आश्रम के ब्रह्मचारी भगवत दास ने थाना बद्रीनाथ में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आश्रम में ठहरा साधु राघवदास 24 जुलाई की रात भगवान नारायण का 5 लाख रुपये का सोने का मुकुट और नकदी लेकर फरार हो गया है। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(A) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather Update: बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गुरुवार को बंद रहेंगे 1 से 12वीं तक के स्कूल

विशेष टीम ने हनुमानचट्टी रोड से आरोपी को दबोचा

धार्मिक आस्था से जुड़े इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी चमोली के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 29 जुलाई को बद्रीश गंगा वाटिका गेट, हनुमानचट्टी रोड के पास घेराबंदी की। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी राघवराम पाठक उर्फ राघवदास (निवासी श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश) को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा।

यह भी पढ़ें -  बाजपुर चीनी मिल स्क्रैप घोटाला: अनशन स्थल पहुंचे यशपाल आर्य, सरकार पर दागे सीधे सवाल

कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी साधु राघवदास ने आश्रम के मंदिर से मुकुट और वहीं ठहरे एक अन्य व्यक्ति के बैग से नकदी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने भगवान नारायण का सोने का मणि जड़ित मुकुट, बचे हुए 4,500 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल काला बैग सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: आपदा से निपटने को केंद्र से विशेष पैकेज की मांग,

सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी है। चमोली पुलिस आरोपी साधु को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। चमोली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad