बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: आरोपी नौटियाल के घर पहुंची SIT, कई दस्तावेज जब्त

ख़बर शेयर करें

देहरादून। बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले के मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को SIT बुधवार को देहरादून लेकर पहुंची। नेहरू कॉलोनी स्थित आरोपी के आवास पर एसआईटी टीम ने करीब तीन घंटे तक सघन छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मकान से संपत्ति और बैंक खातों से संबंधित कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। कार्रवाई के बाद शाम को एसआईटी आरोपी को लेकर वापस चमोली रवाना हो गई।

एसआईटी ने मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को 12 जुलाई को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए एसआईटी ने कोर्ट से कस्टडी रिमांड मांगी थी। मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा चार दिन की रिमांड मंजूर किए जाने के बाद मंगलवार को पुलिस उसे बद्रीनाथ स्थित बीकेटीसी कार्यालय ले गई थी, जहां गहन पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather Alert: CM धामी ने ली आपदा प्रबंधन की बैठक, दिए सख्त निर्देश

बीकेटीसी दफ्तर से मिले थे नेपाली नोट और चांदी के सिक्के

इससे पहले सोमवार को एसआईटी ने बद्रीनाथ धाम स्थित बीकेटीसी कार्यालय में नौटियाल के कमरे की तलाशी ली थी। सूत्रों के मुताबिक, वहां अलमारी से करीब पांच हजार भारतीय रुपये, बड़ी संख्या में नेपाली नोट, चांदी के सिक्के और चांदी के आभूषण बरामद हुए थे। इन साक्ष्यों के मिलने के बाद एसआईटी ने अपनी जांच का दायरा देहरादून तक बढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: पेपर लीक हुआ तो नाप दिए जाएंगे कुलपति और रजिस्ट्रार...दर्ज होगा केस

बुधवार दोपहर करीब एक बजे बद्रीनाथ के थाना प्रभारी महादेव उनियाल की अगुवाई में एसआईटी टीम आरोपी नौटियाल को लेकर देहरादून पहुंची। नेहरू कॉलोनी थाने में एंट्री दर्ज कराने के बाद टीम फव्वारा चौक चौकी क्षेत्र स्थित उसके घर पहुंची। एसआईटी सदस्यों ने करीब तीन घंटे तक मकान के एक-एक हिस्से की तलाशी ली और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज जुटाए।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: भाजपा पार्षद अमिता सिंह के बेटे पर नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज, 24 जुलाई से लापता है बेटी...

तलाशी के दौरान एसआईटी को आरोपी के पास से कई संपत्तियों के दस्तावेज और बैंक डिटेल्स मिली हैं। पुलिस अब इन दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी की ये संपत्तियां देहरादून और चमोली जिले में स्थित हैं। एसआईटी यह पता लगा रही है कि क्या ये संपत्तियां चढ़ावे की चोरी की रकम से तो नहीं बनाई गईं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad