उत्तराखंड की 4000 बेटियों को नंदा गौरा योजना का तोहफा, खातों में ट्रांसफर होंगे ₹19.22 करोड़

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि चयनित 211 एकल महिलाओं को स्वरोजगार योजना के तहत जल्द से जल्द धनराशि जारी की जाए।

इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से समय लेकर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत अब तक 484 महिलाओं को पहली किस्त की राशि पहले ही दी जा चुकी है, जिससे अधिकांश लाभार्थियों ने अपना खुद का स्वरोजगार भी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश में MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध रूप से बन रही तीन व्यावसायिक इमारतें सील, मचा हड़कंप

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी योजना को आगे बढ़ाते हुए अगस्त महीने तक नए आवेदन आमंत्रित करने के लिए तुरंत विज्ञप्ति जारी की जाए, क्योंकि इस वर्ष सरकार ने 2000 महिलाओं को योजना से लाभान्वित करने का एक बड़ा लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड वन विभाग उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बनाएगा सुरक्षा चौकियां, वन्यजीवों की सुरक्षा होगी पुख्ता

इसके साथ ही, बैठक में आगामी 8 अगस्त को महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई, जिसमें प्रदेश की महिलाओं को प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी सम्मान पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में जन्म के समय स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर, लेकिन मौत के समय बेबस दिखी व्यवस्था

एक और बड़ी राहत की खबर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों की 4,000 से अधिक पात्र बालिकाओं को गुरुवार को DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में ₹19.22 करोड़ की भारी धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad