उत्तराखंड के पौड़ी में अनियंत्रित कार झील में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां विकास खंड पौड़ी के ल्वाली में बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी झील में समा गई। इस भीषण हादसे में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  राखंड हाईकोर्ट ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक से 26 अक्टूबर तक मांगा जवाब, पूछा- कैसे निकलेगा समाधान?

पौड़ी के कोतवाल जयपाल नेगी से मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी दोस्त पौड़ी ब्लॉक के कुंजेठा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। मंगलवार की देर रात करीब 2:30 बजे चारों साथी चालक कुणाल रौतेला (निवासी बागेश्वर), विशाल यादव, प्रिंस कुमार और अभिषेक कुमार कुंजेठा गांव से वापस ल्वाली की ओर लौट रहे थे, जहां उनके ठहरने का इंतजाम एक स्थानीय होटल में किया गया था।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम और नैनीताल जाना होगा आसान: काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक बनेगा ₹2,800 करोड़ का रोपवे

इसी दौरान ल्वाली के पास उनकी कार अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे झील में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा चारों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा बैठक, 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेंगे 3-दिवसीय 'सेवा सेतु' शिविर

अस्पताल में चिकित्सकों ने अभिषेक कुमार (40 वर्ष, पुत्र भृगनाथ सिंह, निवासी प्रेम नगर, दिल्ली) को मृत घोषित कर दिया, जो दिल्ली में नौकरी करते थे। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद घटना की सूचना दिल्ली में उनके परिजनों को दे दी है, वहीं अन्य तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।