केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, CM धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा बुधवार को देहरादून पहुंचे। जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागता किया। इस मुलाकात को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने लिखा कि-“सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, प्राकृतिक सौंदर्य एवं समृद्ध लोक परंपराओं से परिपूर्ण देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर आदरणीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री J.P.Nadda जी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।”