मुनस्यारी में पर्यटन को बढ़ावा देने के होंगे ठोस प्रयास- सतपाल महाराज

ख़बर शेयर करें

मिनी स्वीजरलैंड के नाम से मशहूर उत्तराखंड का मुनस्यारी सैलानियों को खूब लुभाता है। देश-विदेश से हर साल सैलानी पिथौरागढ़ जिले की ओर रुख करते हैं और मुनस्यारी का दीदार करते हैं। खैर सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मुनस्यारी का दौरा किया और इस दौरान मुनस्यारी के प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा लिया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसिद्ध नन्दा देवी मंदिर संग्रहालय और ढाढ़ा धार का मुआयना किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुनस्यारी में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सैलानियो को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नन्दा देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण, रॉक क्लाइम्बिंग साइट के सुधार और मोटर मार्गों की स्थिति बेहतर बनाने की बात कही।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा: 5 हेली कंपनियों पर अटका BKTC का 50 लाख रुपये बकाया, मंदिर समिति ने जारी किया नोटिस

वहीं सतपाल महाराज ने उन गांवो के लिए भी उम्मीद का चिराग रोशन किया है जो अभी तक सड़क की सहूलयित मे महरूम हैं। मुनस्यारी दौरे को दौरान महाराज ने कहा कि जिन गांवों तक अभी सड़क सुविधा नहीं पहुंची है, उन्हें भी सड़क की सहूलियत देने की कोशिश की जाएगी।

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने भी मुलाकात की । होटल व्यवसाय करने वालों ने हर पांच साल में नवीनीकरण की व्यवस्था पर ऐतराज जताया। प्रतिनिधि मंडल ने पर्यटन मंत्री से पुरानी पंजीकरण व्यवस्था को बहाल करने की मांग की । वहीं उन्होने नवीनीकरण का सुझाव दिया ताकि होटल कारोबारियों का वक्त बर्बाद न हो। साथ ही साथ प्रतिनिधिमंडल ने फूड, फायर, प्रदूषण, उद्योग और पर्यटन विभाग की संयुक्त कैंप लगाकर होटल व्यवसायियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने की मांग भी रखी गई।

यह भी पढ़ें -  दिवाली के बाद सुधरे दून के हालात या सिर्फ आंकड़ों का खेल? सरकारी और निजी एजेंसियों के AQI डेटा में असमानता

इसके अलावा प्रसिद्ध खलिया टॉप में रात्रि विश्राम पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई। इसके लिए होटल एसोसिएशन ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भी दिया गया। जिसमें चिंता जाहिर करते हुए कहा गया कि खलिया टॉप में रात्रि विश्राम से वन्यजीवों और पेयजल के मुख्य स्रोतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वहीं होटल एसोसिएशन ने पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र के साईंपोलू, डीलम और कनार गांवों को सड़क से जोडने की मांग की और खलिया टॉप के लिए रोपवे निर्माण की मांग की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में धाक, दो शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, CM धामी ने दी बधाई

सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री उत्तराखंड