पटेल नगर में तीन लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून में आए दिन नशा तस्कर धरे जा रहे हैं। तकरीबन हर दिन कही न कही कोई नशा तस्कार दून पुलिस की गिरफ्त में फंसता है लेकिन मज़ाल क्या जो नशा तस्कर अपनी हरकतों से बाज आएं। आलम ये है कि नशा तस्कार हर रोज खाकी का इम्तिहान ले रहे हैं या हो सकता है कि उन्हें अपने हुनर पर गुमान हो कि वो पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो जाएंगे। लेकिन जिस रफ्तार से नशे के सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं उससे इस बात की तस्दीक हो रही है कि नशे के सौदागरों को न तो खाकी का कोई खौंफ है और न उन्हें कानून से कोई डर लगता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में SLBC की 98वीं बैठक संपन्न, साइबर सुरक्षा और रोजगार पर कड़े निर्देश

बहरहाल देहरादून में नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान में पटेल नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  दिवाली के बाद सुधरे दून के हालात या सिर्फ आंकड़ों का खेल? सरकारी और निजी एजेंसियों के AQI डेटा में असमानता

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय वाहिद उर्फ शाहरुख के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जल्दी पैसा कमाने के लालच में तस्करी करने की बात कबूल की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्थानीय नशेड़ियों को ऊंचे दामों पर स्मैक बेचने की फिराक में था।

यह भी पढ़ें -  गुजरात के गांधीनगर में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट

बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर वो कमजोर कड़ी कौन सी है जिसका फायदा उठाकर नशा तस्कार देवभूमि के दामन को अपनी हरकतो से दागदार कर रहे हैं। सवाल ये भी है कि आखिर पुलिस के हाथ वहां तक क्यों नहीं पहुंच पा रहे हैं जहां से नशे के कारोबार का आगाज़ होता है