देहरादून जिले के कई इलाकों में नहाय -खाय के साथ छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व को लेकर डोईवाला देहरादून शहर और ऋषिकेश समेत तमाम उन इलाकों में रौनक बढ़ गई है जहां छठ पर्व को मनाने वाली आबादी रहती है।ऐसे में नगर के बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटे हुए हैं।
डोईवाला में सौंग नदी ऋषिकेश में गंगा और देहरादून में तमसा नदी के किनारे श्रद्धालुओं के लिए नगर प्रशासन पुख्ता इंतजामों में जुट गया है।छठ पूजा के लिए घाटों पर व्यवस्था बनाई जा रही है। डोईवाला में नगर पालिका और देहरादून ऋषिकेश में घाटों पर साफ-सफाई सहित दूसरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गई हैं, ताकि व्रतियों को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
पूजा के लिए सूप, दौरी, गन्ना, फल, नारियल और अन्य पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों ने भी छठ पूजा की सामग्री के विशेष स्टॉल लगा दिए हैं।

