हमारे प्रवासी उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर – CMधामी

ख़बर शेयर करें

देहरादून में आज दून विश्वविद्यालय के सभागार मे प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश में रह रहे और अपने कामो से उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे प्रवासी उत्तराखंडियों ने शिरकत की। सम्मेलन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस दौरान उत्तराखंड की कई प्रवासी और मशहूर हस्तियों ने अपने विचार साझा किए और राज्य के विकास के लिए कई सुझाव भी पेश किए। वहीं सीएम धामी ने खुले दिल से सभी प्रवासी भाई-बहनों के विचारों एवं सुझावों को सुना खुले दिल से उनकी तारीफ की और तालियां बजाकर उनकी हौसला आफजाई भी की तो प्रदेश की तमाम उपलब्धियों, नीतियों और विकास कार्यों पर अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा: 5 हेली कंपनियों पर अटका BKTC का 50 लाख रुपये बकाया, मंदिर समिति ने जारी किया नोटिस

सीएम धामी ने देश-विदेश में प्रवास कर रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य का ब्रांड एंबेसडर करार दिया…सीएम धामी ने कहा, “हमारे प्रवासी उत्तराखंडी प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर हैं, जो अपनी संस्कृति, सभ्यता, परंपराओं एवं लोक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।”

वहीं सीएम धामी ने सभी प्रवासी भाइयों-बहनों से आग्रह है कि जब भी देवभूमि उत्तराखंड आएं, अपने गांव अवश्य जाएं और वहां कुछ समय जरूर बिताएं। अपनी जड़ों से जुड़े रहना हमारी पहचान और ताकत है। सीएम धामी ने उन प्रवासी उत्तराखंडियों की खुले दिल से तारीफ की जिन्होने अपने गांवो को गोद लेने की पहल की है।

यह भी पढ़ें -  युवाओ को दी धामी सरकार ने GOOD NEWS

सीएम धामी ने कहा,” यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि आज प्रवासी भाई-बहन अपने गांवों को गोद लेकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। हमारा संकल्प प्रदेश के प्रत्येक गांव को विकास की धारा से जोड़ना है। इसी दिशा में गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

सीएम ने कहा ,”हमेंपूर्ण विश्वास है कि प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, सामर्थ्य और सहयोग से हम विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में और अधिक तेजी से आगे बढ़ेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी उन योजनाओं का भी जिक्र किया जो उन्होने राज्य के विकास के लिए बनाई है और जिनका बेहतर परिणाम हासिल हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  14 लाख की लूट मामले में बजरंग दल की एंट्री,पुलिस पर लगाए आरोप, कहा CBI करे मामले की जांच

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल, पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, दिल्ली विधानसभा में माननीय डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध लेखक, कवि एवं पद्मश्री प्रसून जोशी, भारत सरकार के सचिव सुधांशु पंत , प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती हिमानी शिवपुरी , चित्रांशी रावत , समेत धामी कैबिनेट के कई मंत्री और विधायक शामिल रहे।