देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिनमें बजरंग दल का एक नेता भी शामिल है। बजरंग दल के नेता पर आरोप लगने के बाद बजरंग दल फ्रंट फुट पर आ गया है। बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारियो ने आज देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।
बजंगरदल संगठन ने प्रेस वार्ता के दौरान लूट की वारदात में आरोपी करार दिए गए सिंद्धांत बड़ोनी को गलत फंसाया गया बताया। प्रेस वार्ता में कहा गया कि मामली ही संदिग्ध है लिहजा निष्पक्ष जांच होनी चाहिए । वहीं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर नरेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रेस वार्ता मे कहा गया कि पुलिस ने सिद्धांत बड़ौनी के साथ बेरहमी से मारपीट की है और उनके साथ अपमानजनक बर्ताव किया गया है। ऐसे में बजरंगदल ने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने के साथ ही इंस्पेक्टर नरेश राठौर की संपत्ति और उनसे जुड़े दूसरे मामलों की जांच की भी मांग उठाई।
इतना ही नहीं बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन का कहना है कि उत्तराखंड के युवाओं को झूठे मुकदमों में फंसने नहीं दिया जाएगा।

