ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट! फरवरी में आर-पार होगी पहली मेन टनल, जानें कब दौड़ेगी ट्रेन

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश।उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रेल विकास निगम लिमिटेड के उप महाप्रबंधक ओपी मालगुड़ी के अनुसार, इस 125 किलोमीटर लंबी रेल लाइन की पहली मुख्य सुरंग आगामी फरवरी महीने में पूरी तरह आर-पार हो जाएगी।

इस विशाल प्रोजेक्ट में कुल 28 सुरंगों का निर्माण किया जाना है, जिनमें से 22 सुरंगों का काम अब तक सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। परियोजना में मुख्य और निकास सुरंगों को मिलाकर कुल 213 किलोमीटर लंबी सुरंगें बनाई जानी हैं, जिनमें से 175 किलोमीटर हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

प्रोजेक्ट का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा ऋषिकेश के पास ढालवाला से शुरू होने वाली पहली सुरंग है, जो एक बड़ी भूगर्भीय दरार से गुजरती है। सुरक्षा के कड़े मानकों का पालन करते हुए इंजीनियर्स ने इस बेहद संवेदनशील हिस्से की निकास सुरंग को सितंबर में ही पूरा कर लिया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को लेकर हरीश रावत ने सरकार को घेरा, बोले- '9 हजार में दम नहीं, 19 हजार से कम नहीं'

अब ढालवाला की मुख्य सुरंग का सिर्फ 1 किलोमीटर हिस्सा बचा है, जिसे फरवरी तक आर-पार कर लिया जाएगा। मुख्य टनल का काम पूरा होते ही इस सेक्शन में पटरियां बिछाने और सिग्नलिंग का काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना में ट्रेन संचालन को दो चरणों में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में योग नगरी ऋषिकेश से ब्यासी स्टेशन के बीच 27 किलोमीटर की दूरी पर जून 2028 तक ट्रेन चलाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में दिवाली की रात खूनी संघर्ष: सड़क विवाद के दौरान कार की चपेट में आने से युवक की मौत,मुकदमा दर्ज

दूसरे चरण के तहत ब्यासी से कर्णप्रयाग के बीच 92 किलोमीटर लंबे रूट पर दिसंबर 2029 तक ट्रेन सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इस पूरी रेल परियोजना के दौरान 12 नए रेलवे स्टेशन और 19 बड़े-छोटे पुल बनाए जा रहे हैं। इस नए रेल रूट पर यात्री ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि मालगाड़ियों को 65 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाया जाएगा। इससे पर्वतीय इलाकों में यात्रा और सामान की सप्लाई दोनों काफी तेज और आसान हो जाएंगे।

रेलवे लाइन के विद्युतीकरण और OHE का काम भी दो चरणों में होगा। पहले चरण में ब्यासी तक पावर सप्लाई, टनल वेंटिलेशन और सुरक्षा इंतजामों पर 434 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद श्रीनगर तक 100 करोड़ रुपये और फिर अंतिम चरण में कर्णप्रयाग तक 100 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहैड इक्यूपमेंट लाइन बिछाने का काम पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड उपनल में 68 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा: जाली चेकों और फर्जी हस्ताक्षरों से निकाले गए पैसे

आरवीएनएल के अधिकारियों का कहना है कि सुरंगों का निर्माण तय समय सीमा में पूरा किया जा रहा है ताकि सिग्नलिंग और ट्रैक का काम बिना किसी देरी के पूरा हो सके। इसके शुरू होने से गढ़वाल क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भारी मजबूती मिलेगी।