गुजरात के गांधीनगर में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून- अपने सोशल मीडिया अकाउट के जरिए अंकिता भंडारी हत्याकांड को फिर से सुर्खियों में लाने वाली टीवी अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अपनी हामी भर दी है। उर्मिला सनावर के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होंगे। इसकी संस्तुति देहरादून की सीबीआई कोर्ट ने दे दी है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: भाईदूज-छठ पर राप्ती गंगा फुल, खिड़की के सहारे कोच में घुसे यात्री; बसें भी हाउसफुल

आज सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे उर्मिला सनावर देहरादून की सीबीआई कोर्ट में पेश हुई। जहां तकरीबन दो घंटे तक रहने के बाद डेढ बजे उर्मिला सीबीआई कोर्ट से बाहर आई। जहां उनके इंतजार में बैठे मीडिया ने उन्हे घेर लिया और कोर्ट मे हुई पूछताछ के बारे में जानना चाहा।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस हरक सिंह रावत पर ले एक्शन- रुचि भट्ट

मीडिया से बातचीत के दौरान उर्मिला ने बताया कि उनका पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में किया जाएगा जिसके लिए सीबीआई कोर्ट में उन्होंने अपनी राजामंदी दी है। हालांकि पॉलीग्राफ टेस्ट कब होगा इसको लेकर फिलहाल कोई भी तारीख मुकर्रर नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही अगले कुछ दिनों में उर्मिला सनावर का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा और उसके बाद उन्हें गुजरात के गांधीनगर ले जाया जाएगा

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सियासत: हरीश रावत के 'बंटी-बबली' तंज पर भड़कीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, पूर्व सीएम के कार्यकाल पर दागे सवाल