कांग्रेस हरक सिंह रावत पर ले एक्शन- रुचि भट्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून – कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के सितारों की चाल गडडबड़ा गई है। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने हरक सिंह रावत को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए कांग्रेस से उन पर कार्रवाई की मांग की है।

देहरादून में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए वहीं रुचि भट्ट ने हरक सिंह रावत की धर्मपत्नी दीप्ति रावत का समर्थन करने की बात कही है। रुचि ने कहा एक पत्नी कभी भी पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे के दखल को बर्दाश्त नहीं कर सकती। रुचि ने कहा हरक सिंह की धर्मपत्नी दीप्ति रावत अपने पति की हरकतों के चलते मानसिक रुप से परेशान है ।ऐसे में भाजपा महिला मोर्चा को दीप्ति रावत से सहानुभूति है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: नशा तस्करों पर दून पुलिस का बड़ा शिकंजा! 9.35 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

रुचि ने कहा हरक सिंह रावत सोनिया आनंद पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें ताकि उनकी धर्मपत्नि असलियत से वाकिफ हो सकें और उस स्थिति से बाहर निकल सकें जिसके चलते वो मानसिक पीड़ा के दौर से गुजर रही हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए रुचि भट्ट ने कांग्रेस पार्टी की महिला विंग की गैरत को भी ललकारा और कहा कि जिस आदमी पर इतने आरोप हैं पार्टी की महिला कार्यकर्ता उसी शख्स से टिकट का आवेदन करेंगी।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू: आज से शुर हुईं पंच पूजाएं,16 नवंबर की रात बंद होंगे कपाट

वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कांग्रेस पार्टी से हरक सिंह रावत को दी गई अहम जिम्मेदारियो से बर्खास्त करने की मांग भी की।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट! फरवरी में आर-पार होगी पहली मेन टनल, जानें कब दौड़ेगी ट्रेन