जहां अब तक नहीं खिला कमल वहां इस बार खिलेगा-बासित अली

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड चुनावी साल की ओर बढ़ रहा है। साल 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा राज्य चुनाव के लिहाज से अलर्ट मोड मे है। कई राष्ट्रीय नेता उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं राज्य की सियासी नब्ज को टटोल रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं को कुछ नुस्खे भी थमा रहे हैं और मीडिया के सवालों का जवाब भी दे रहे हैं।

ऐसे माहौल में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासित अली देहरादून पहुंचे और प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियो के साथ बैठक की। इस दौरान हुई पत्रकार वार्ता में बासित अली ने कहा सबका साथ, सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र है। जिसके चलते भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के अपनी योजनाओ को जनता के बीच पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें -  भोपाल पहुंचे सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, जताया गहरा दुख

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासित अली ने दावा करते हुए कहा, ” जिन सीटों पर अभी तक भाजपा का कमल नहीं खिला है उन सीटों पर 2027 के विधानसभा चुनाव में कमल खिलेगा। ” हरिद्वार जिले की पिरान कलियर सीट का जिक्र करते हुए बासित ने कहा इस बार भाजपा पिरान कलियर में जीत का परचम लहराएगी।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल

वही बासित ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय का इस्तमाल किया है उन्हें वोट बैंक के अलावा कुछ और नही समझा। साथ ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासित अली ने धामी सरकार की जोरदार तारीफ की ।बासित ने कहा धामी राज में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड, हज कमेटी और अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है और आगे भी पहुंचाया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड की कड़ी तैयारी: बिना क्वालीफिकेशन के नहीं मिलेगी सीधी एंट्री, कड़ा होगा मुकाबला

उन्होंने धामी सरकार के विकास कार्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि राज्य में केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। बासित अली ने प्रधानमंत्री आवास योजना और, हर घर शौचालय, घर घर नल योजना का जिक्र भी किया और सरकार का आभार भी जताया बासित ने कहा, “प्रदेश में आगामी चुनावों में अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ समाज की भी चुनाव में महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी।”