उत्तराखंड सियासत: हरीश रावत के ‘बंटी-बबली’ तंज पर भड़कीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, पूर्व सीएम के कार्यकाल पर दागे सवाल

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच जुबानी जंग तीखे मोड़ पर पहुंच गई है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा दिए गए ‘बंटी-बबली’ वाले बयान पर बेहद कड़ा पलटवार किया है। रेखा आर्य ने सोशल मीडिया पर एक तीखा पोस्ट लिखकर न केवल इस तंज का विरोध किया है, बल्कि हरीश रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है।

इस राजनीतिक विवाद की पृष्ठभूमि हाल ही में सामने आए घटनाक्रम से जुड़ी है। कुछ समय पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद मंत्री पर 210 करोड़ रुपये के फ्रॉड से जुड़ी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। इन्हीं विवादों और आरोपों की आड़ में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री के लिए ‘बंटी-बबली’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें -  भोपाल पहुंचे सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, जताया गहरा दुख

पूर्व सीएम के इसी बयान से आहत और नाराज होकर अब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सार्वजनिक तौर पर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से हरीश रावत पर व्यक्तिगत और राजनीतिक मोर्चे पर जोरदार प्रहार किया है। मंत्री के इस आक्रामक तेवर ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के सीएम धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

रेखा आर्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में हरीश रावत द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘बबली’ शब्द पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए लिखा कि आप शायद यह भूल गए हैं कि आपके भी एक से अधिक विवाह हैं, और यदि आपकी बबलियों की तस्वीर लगाकर उन्हें ‘बबलियां’ लिखा जाए तो आपको कैसा लगेगा।

कैबिनेट मंत्री यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने हरीश रावत के राजनीतिक अतीत पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आगे लिखा कि आपको इसका बुरा कहां लगेगा, आपने तो उसी दिन अपनी जन्मभूमि मोहनरी के पास बह रही रामगंगा नदी में शर्म बहा दी थी, जिस दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए आपने देवभूमि की अस्मिता को दांव पर लगा दिया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड उपनल में 68 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा: जाली चेकों और फर्जी हस्ताक्षरों से निकाले गए पैसे

रेखा आर्य ने अपने इस लंबे और आक्रामक पोस्ट के जरिए पूर्व सीएम के शासनकाल की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल उठाए हैं। उनका यह बयान अब उत्तराखंड की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया है, जहां पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता दिख रहा है।