बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में रिजीम चेंज की बात करने वालों को जनादेश पर भरोसा क्यों नहीं- सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठनों के ‘रिजीम चेंज’ वाले बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की ये राजनीति देशहित के खिलाफ है। देहरादून में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में रिजीम चेंज की बात करने वालों को आखिर जनादेश पर भरोसा क्यों नहीं है?

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बनेगा नया 'स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान', युवाओं को सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सीधे मिलेगी नौकरी!

सीएम धामी ने सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता हासिल करने में नाकाम हो चुके ये लोग अब अराजकता के सहारे सत्ता का रास्ता तलाश रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि सत्ता की लालसा में देश की शांति, संवैधानिक मर्यादाओं और विकास को बाधित करने वाली कांग्रेस की ये राजनीति देशहित के विरुद्ध है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: महिला सिपाहियों के 1474 नए पदों को CM धामी ने दी मंजूरी, पदोन्नति का रास्ता भी हुआ साफ

सीएम धामी ने कहा योजनाबद्ध तरीके से संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश में अशांति का माहौल बनाया जा रहा है। धामी ने कहा अराजक विपक्ष के ये मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता सब जानती है कि साल 2014 से पहले देश कांग्रेस के शासन कैसे चल रहा था और साल 2014 के बाद मोदी राज में कैसा ।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: FDA की छापेमारी में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी की मेस में मिली गंभीर खामियां, मेस सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कांग्रेस राज में जनता ने केवल भ्रष्टाचार और लूट देखी है, जबकि अब जब से देश के पीएम मोदी बने हैं देश शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। धामी ने जोर देकर कहा देश की जनता अराजकता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।