उत्तराखंड में मौसम ने बिगाड़ा राहुल गांधी का चुनावी कार्यक्रम, अल्मोड़ा न पहुंच पाने पर जनता से मांगी माफी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनावी कार्यक्रमों में खराब मौसम के चलते अचानक बड़ा व्यवधान आ गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी दिल्ली से हवाई सेवा द्वारा पंतनगर पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा जाने वाले थे, जहाँ सुबह 11 बजे उन्हें एक विशाल जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करना था, और इसके बाद पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ उनका संवाद तय था।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण मामले पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, तलब की रिपोर्ट

लेकिन अल्मोड़ा में अचानक मौसम खराब होने और दृश्यता कम होने के कारण उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके चलते उन्हें पंतनगर में ही रुकना पड़ा और उनका हेलीकॉप्टर वापस पंतनगर के लिए ही मुड़ गया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: पैदल टहलते हुए 'मिलन डेरी' पहुंचे CM धामी, आम लोगों के साथ ली चाय की चुस्की

कार्यक्रम स्थल पर न पहुंच पाने से दुखी राहुल गांधी ने वहां उनका इंतजार कर रही भारी भीड़ और जनसमुदाय को फोन के जरिए संबोधित किया और सीधे जनता से इस व्यवधान के लिए माफी मांगी। उन्होंने उत्तराखंड की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि मौसम के अनुकूल होते ही वे बहुत जल्द दोबारा उनके बीच पहुंचेंगे और अपने इस अधूरे दौरे को पूरा करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  'आप संकट में रक्षक बनकर खड़े थे'...भावुक पंक्तियों भरे पत्र संग CM धामी के लिए आई खास राखी, ताजा हुईं धराली आपदा की यादें
Ad Ad Ad