टनकपुर हाईवे पर स्वाला के पास खाई में गिरा वाहन, एक युवक की मौत; SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

ख़बर शेयर करें

चंपावत। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पांच लोगों को लेकर जा रही एक महिंद्रा XUV300 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। लेकिन कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके न कोई और आया जिसका काल हो टाल सके न कोय। कुछ इसी अंदाज में इस हादसे में वाहन सवार चार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि एक युवक छिटक कर तकरीबन 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  शादी के सीजन में 10 के नए नोटों की किल्लत, 1000 की गड्डी के लिए बाजार में वसूले जा रहे 1300 रुपये

सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने कठिन हलात के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक का शव खाई से बाहर निकाला। हादसा स्वाला के पास उस वक्त हुआ, जब वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गया। गनीमत रही कि वाहन, खाई में गिरने के बाद एक पेड़ पर अटक गया। इससे कार में सवार चार लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। लेकिन वाहन मेंं सवार पांचवी सवारी छिटककर करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी के रिखणीखाल सड़क हादसे पर CM धामी ने जताया दुख, गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने के दिए निर्देश

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक प्रेम उपरारी के नेतृत्व में SDRF के जवानों ने दुर्गम पहाड़ी और गहरी खाई में उतरकर सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने खाई से युवक के शव को बरामद किया और स्ट्रेचर की मदद से मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 27 और 28 नवंबर को पाला और कोहरा बढ़ाएगा ठिठुरन, जानें कब तक रहेगा शुष्क मौसम

पुलिस और रेस्क्यू टीम द्वारा की गई जांच में मृतक की पहचान अजीत कुशवाहा निवासी गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। SDRF ने शव को बरामद करने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया ।वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।