देहरादून की टूटी सड़कों पर काम शुरू: रायपुर रोड से रिंग रोड तक 40 मार्ग सुधारेगा लोनिवि

ख़बर शेयर करें

देहरादून। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने शहर की 40 सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। सड़कों की दुर्दशा पर चले अभियान के बाद लोनिवि के ऋषिकेश और प्रांतीय-निर्माण खंड ने शहर की 40 सड़कों की दशा सुधारने की तैयारी की है। शुक्रवार रात से कई जगह काम शुरू कर दिया गया है, जिनमें रायपुर रोड का वह क्षेत्र भी शामिल है जहां पानी की लाइन टूटने से लोगों को दिक्कत हो रही थी।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी रिखणीखाल सड़क हादसा: PM मोदी ने जताया दुख; PM राहत कोष से 2 लाख और CM धामी ने 4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

लोनिवि ऋषिकेश खंड ने रायपुर रोड पर आर्डिनेंस फैक्ट्री गेट के बाहर जल संस्थान की ओर से मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सड़क पर पैचवर्क शुरू कर दिया है। जेई अनिल जैन की निगरानी में इस स्थान पर काम कराया गया है। ऋषिकेश खंड की खैरी मानसिंह, महाराणा प्रताप चौक रायपुर से मालदेवता और कृशाली चौक से अस्थल-मालदेवता रोड को भी दुरुस्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड आपदा प्रबंधन दिवस: सीएम धामी ने कीं 4 बड़ी घोषणाएं, जारी की SDMP 2026-27 योजना

ईई नीरज त्रिपाठी ने बताया कि शहर की 40 सड़कों को ठीक करने के लिए आरकेटीसी कंपनी से करार किया गया है और अकेले 15 सड़कें उनके खंड में हैं। मरम्मत के लिए अलग टीमें उतारी गई हैं, जिनमें डालनवाला, रिंग रोड, ईसी रोड, अपर गढ़वाली कॉलोनी, नेहरूग्राम और अधोईवाला आदि सड़कें शामिल हैं।