पौड़ी के रिखणीखाल सड़क हादसे पर CM धामी ने जताया दुख, गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

पौड़ी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल जनपद के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और प्रशासन को राहत-बचाव व उपचार के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  UIIDB बैठक: CM धामी ने की 8,279 करोड़ के कॉरिडोर की समीक्षा, बोले- "एक माह में काम धरातल पर दिखे"

मुख्यमंत्री ने दिवंगत लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

यह भी पढ़ें -  चमोली: पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से 52 वर्षीय महिला की मौत, SDRF ने निकाला शव

हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री ने विशेष निर्देश दिए हैं कि उन्हें एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया जाए। उन्होंने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।