बागेश्वर के नवनियुक्त एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने कार्यभार संभाला, तय की प्राथमिकताएं

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: जनपद के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय सभागार में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ पहली औपचारिक प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता में एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने पत्रकारों का स्वागत किया और अपने पूर्व कार्यकाल व विभिन्न जनपदों में किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने बागेश्वर की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपनी आगामी कार्ययोजना व प्रमुख प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।

यह भी पढ़ें -  UIIDB बैठक: CM धामी ने की 8,279 करोड़ के कॉरिडोर की समीक्षा, बोले- "एक माह में काम धरातल पर दिखे"

जिले के नए कप्तान ने नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।उन्होने साफ कर दिया है कि नई पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करों के विरुद्ध ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और अधिक ठोस और कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार का फैसला: 'निराश्रित महिला भरण-पोषण योजना' का बदला नाम, अब 'मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना' से मिलेगी पहचान

वहीं बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करने , पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने और व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। ताकि लोग साइबर अपराधियों के मिज़ाज को भांप सकें और सइबर ठगी से महफूज रह सकें।

वही कप्तान साहब ने दो टूक कह दिया है कि बागेश्वर में नगर की सड़कों पर यातायात के पुख्ता इंतजामात किए जाएगें ताकि सड़क पर ट्रैफिक जाम के हालात पैदा न हों और स़ड़क हादसों पर अकुश रहे। वहीं कप्तान साहब ने जमीनी स्तर पर अपराध नियंत्रण और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने के लिए बीट पुलिसिंग को अधिक सशक्त बनाने पर भी वकालत की।उनहोने कहा जनता और पुलिस के बीच सहयोग का माहौल रहे इसके ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि जनता पुलिसिंग के हर पहुलु को समझ सके।

यह भी पढ़ें -  सिल्क्यारा सुरंग हादसे को याद कर भावुक हुए सीएम धामी, कहा- 41 श्रमिकों को बचाना था व्यक्तिगत संकल्प