Uttarakhand Weather Update: दून समेत 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 में ऑरेंज चेतावनी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने आज गुरुवार को राज्य के दस जिलों में मूसलाधार बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद शासन और प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थिति से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: सरस्वती ताल और केदारताल के वैज्ञानिक सर्वे के लिए टीम रवाना, सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। इन जिलों में गर्जन के साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन का खतरा बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -  नितिन नवीन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा: प्रदेश पदाधिकारियों को देंगे जीत का मंत्र

वहीं दूसरी ओर, राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन छह जिलों में भी तेज हवाओं और गर्जना के साथ मुसलाधार बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में बुजुर्ग शिक्षिका से 73.60 लाख की ठगी, 24 दिन रखा 'डिजिटल अरेस्ट'

बारिश की चेतावनी को देखते हुए मैदानी और शहरी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो सकती है। मौसम केंद्र ने स्थानीय निवासियों, यात्रियों और पर्यटकों को संवेदनशील क्षेत्रों व नदी तटों के पास आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।