Uttarakhand: धामी सरकार निकालने जा रही 2500 नई नौकरियां, UKSSSC का शेड्यूल जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। विधानसभा चुनावों से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का बड़ा पिटारा खोलने जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2,500 नए पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही आयोग पहले से आवेदन पा चुके लगभग 1,500 पदों के लिए लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक संपन्न कराएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की सियासत में ससुर-बहू आमने-सामने, हरक बोले- 'जो डर गए वो भाजपा में चले गए'...

UKSSSC के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि दिसंबर तक 2,477 नए पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस क्रम में स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, स्नातक स्तरीय विज्ञान वर्ग के पद, पुलिस, आबकारी और परिवहन विभाग के वर्दीधारी पद,संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक और सहायक विकास अधिकारी जैसे प्रमुख पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कांग्रेस का हमला: गरीबों के घर ठंडे पड़े हैं चूल्हे, तेल बहा रही सरकार'...

इसके साथ ही, आयोग उन 1,470 पदों के लिए लिखित परीक्षाएं दिसंबर तक आयोजित करेगा, जिनके आवेदन पहले ही लिए जा चुके हैं। इनमें वैयक्तिक सहायक, पशुधन प्रसार अधिकारी, तकनीकी पद, सहायक लेखाकार, कृषि विभाग के इंटरमीडिएट स्तर के पद और विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पद शामिल हैं।

धामी सरकार अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में अब तक रिकॉर्ड 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2024 में लागू किए गए सख्त नकल विरोधी कानून के बाद से सभी भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी और निर्बाध रूप से पूरी हो रही हैं। सरकार अभियान चलाकर रिक्त पदों को भर रही है, ताकि योग्य युवाओं को अधिक अवसर मिल सकें।