उत्तराखंड के पहाड़ों में खुलेंगे 2 आयुर्वेद कॉलेज, योग अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आयुष शिक्षा को नई ऊंचाई देने के लिए राज्य सरकार जल्द ही दो नए आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। देहरादून स्थित विधानसभा कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में आयुष मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पहाड़ी इलाकों के लिए इसका प्रस्ताव तुरंत तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इस समीक्षा बैठक में आयुष मंत्री ने राज्य के योग अनुदेशकों को भी बड़ी राहत दी है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात योग अनुदेशकों का मानदेय 250 रुपये प्रति घंटा से बढ़ाकर सीधे 500 रुपये प्रति घंटा करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जल्द ही अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: सोलर प्लांट लगाते ही बढ़ा सांसद का बिजली बिल, UPCL को लिखा पत्र

आयुष मंत्री ने राज्य के पुराने और प्रमुख आयुष संस्थानों के कायाकल्प पर भी जोर दिया। उन्होंने हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों के उच्चीकरण के लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए हैं।

बैठक में हरिद्वार जिले के रुड़की में एलोपैथिक विभाग का नया भवन बनने के बाद, पुराने भवन को तुरंत आयुष विभाग को ट्रांसफर करने की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। वहीं पिरान कलियर में यूनानी अस्पताल की जमीन एनएच (NH) की जद में आने के कारण निर्माण रुका हुआ था, जहां अब एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा दान की गई जमीन पर कानूनी कागजी कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  Rishikesh: दोस्तों संग नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहा दिल्ली का युवक, SDRF का रेस्क्यू जारी

जाखनीधार में 50 बेड के अस्पताल निर्माण में धांधली और देरी पर आयुष मंत्री ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। आबंटित बजट के हिसाब से काम न होने पर उन्होंने जांच समिति गठित कर दोषी कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने और सरकारी पैसा वापस लेने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: आबकारी विभाग का एक्शन, 50 पाउच देशी शराब समेत तस्कर गिरफ्तार

इसके साथ ही जर्जर हो चुके पीपलकोटी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को तत्काल दूसरे सुरक्षित भवन में शिफ्ट करने के लिए जिलाधिकारी से बात करने को कहा गया है। विभाग में पंचकर्म सहायक, फार्मेसी अधिकारी और योग प्राकृतिक चिकित्सा सहायक के पद पर चयनित नए अभ्यर्थियों को एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad