उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खौफ: 3 और मरीजों में पुष्टि, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 81

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां रविवार को तीन और मरीजों में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 81 हो गया है। इनमें से 26 मरीज वर्तमान में पॉजिटिव हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

राज्य में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को 13 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई थी, जिनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग जिला स्तर पर मुस्तैदी से काम कर रहा है और रैपिड रिस्पांस टीम की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में SIR सुनवाई की तारीख बढ़ी, 28 सितंबर तक होगी सुनवाई, 3 अक्टूबर को आएगी नई वोटर लिस्ट

रैपिड रिस्पांस टीम उन इलाकों में जाकर स्क्रीनिंग बढ़ा रही है, जहां से नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही विभाग लोगों से सावधान रहने की अपील कर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में सामने आए अधिकतर मरीज देहरादून जिले से हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, CM आवास घेराव पर भाजपा का पलटवार

स्वाइन फ्लू के मामलों पर स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर ने कहा कि स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को उन क्षेत्रों में तुरंत सक्रिय होने के निर्देश दिए गए हैं जहां से भी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: हर साल मिलेगा 'हिमालय विभूति सम्मान'

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे रखें। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि मरीजों के इलाज और रोकथाम में लापरवाही बरतने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।