उत्तराखंड ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’, CM धामी ने भी धावकों संग लगाई दौड़

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड राज्य की आबोहवा सैलानियों को अपनी ओर रिझाने का माद्दा रखती है। तो वहीं यहां के पहाड़, नदियां. रास्ते साहसिक पर्यटन के शौकीनो को लुभा रहे हैं। ऐसे में सूबे की धामी सरकार ने की कोशिश है कि राज्य पर्यटन के नक्शे पर निखर कर सामने आए और देश के ही नहीं विदेशों से भी सैलानी उत्तराखंड की वादियों का रुख करें।

इससे जहां सूबे की आमदनी में इजाफा होगा वहीं सैर-सपाटा भी राज्य के नौजवानो के लिए रोजगार का बड़ा साधन बन पाएगा। इसके लिए धामी सरकार की कोशिशें लागातार जारी है। पर्यटन की संभावना वाले इलाकों में बुनियादी सहूलियतों के लिए धामी सरकार दरियादिली भी दिखा रही है और नए नए आयोजन भी कर रही है। इसी कड़ी में देहरादून में उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: किंक्रेग से शुरू हुई शटल सेवा, बड़े वाहनों की शहर में एंट्री बंद

जिसमें देश भर के 27 राज्यों और 2 विदेशी धावको समेत 900 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। मतलब उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म कुलाचें भर रहा है. बहरहाल मुख्यमंत्री धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ को फ्लैग ऑफ अपने शासकीय आवास से किया और इस रेस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के साथ कुछ दूर दौड़कर उनकी हौसला आफजाई की।

यह भी पढ़ें -  पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में 'वंदे मातरम' गाना हुआ अनिवार्य, राज्य सरकार ने जारी किया तत्काल आदेश

इस आयोजन की जानकारी सीएम धामी ने अपने फेसबुक पेज पर साझा की। इस मौके पर ‘क्यालु’ नाम के हिम तेंदुआ शुभंकर को भी लॉन्च किया गया। दरअसल हिम तेंदुआ उत्तराखंड के उच्च बर्फीले हिमालयी क्षेत्रों का दुर्लभ वन्यजीव है। बहरहाल “क्यालू” शुभंकर के जरिए पर्वतीय पारिस्थितिकी और स्नो लेपर्ड के संरक्षण का संदेश दिया गया।

CM धामी ने कहा, “रेसरों की इतनी बड़ी भागीदारी बताती है कि उत्तराखंड पर एडवेंचर लवर्स का भरोसा बढ़ा है. यह आयोजन पर्वतीय क्षेत्रों में खेल संस्कृति और एडवेंचर टूरिज्म को नई ऊंचाई देगा जिससे आने वाले कल में स्थानीय होम-स्टे, गाइड और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  श्रीनगर गढ़वाल में वायु प्रदूषण का तांडव: दिल्ली से ढाई गुना ज्यादा जहरीली हुई हवा, 390 पहुंचा AQI

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, पीएम मोदी के विजन के हिसाब से उत्तराखंड को साहसिक खेलों और पर्वतीय पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाया जा रहा है. सरकार राज्य में ट्रेकिंग, स्कीइंग, माउंटेन बाइकिंग, हाई एल्टीट्यूड रनिंग को प्रमोट कर रही है। ताकि राज्य में पर्यटन सैलानियों को सुकून दे और पर्यटन से जुड़े तबके को रोजगार।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad