देहरादून। उत्तराखंड में शासन स्तर पर वही हुआ जिसका कयास पिछले समय से लगाया जा रहा था। माना जा रहा था कि विधानसभा चुनाव से पहले कुछ IAS और IPS अधिकारियों के पद भार बदले जा सकते हैं। ठीक वैसा ही हुआ,कर्मिक विभाग ने बुधवार को दर्जन भर IAS अफसरों समेत 17 अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। किसी को हैवीवेट किया गया है तो किसी का हल्का किया गया है। बहरहाल सचिव आवास आर राजेश कुमार को सचिव खनन का अहम जिम्मा दिया गया है।
प्रमुख सचिव एल.एल.फैनई को विभाग ने कुछ हैवीवेट किया है फैनई साहब के पास पहले से मौजूद विभागों के साथ-साथ आबकारी महकमे की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। सचिव बृजेश कुमार संत से औद्योगिक विकास (खनन), महानिदेशक खनन और आबकारी की जिम्मेदारी हटाते हुए उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिया गया है। वहीं अब तक वित्त सचिव की जिम्मेदारी उठा रहे दिलीप जावलकर से वित्त वापस ले लिया गया है जावलकर के पास अब निर्वाचन और जलागम विभाग रहेंगे।
वहीं सचिव डॉ, रंजीत सिन्हा से तकनीकी शिक्षा हटाते हुए आयुष और आयु, शिक्षा विभाग और सचिव युगल किशोर पंत को संस्कृति और सचिवालय प्रशासन के साथ साथ तकनीकी शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिव रंजना राजगुरु से आयुष शिक्षा हटाया गया है और नियोजन विभाग का दायित्व दिया गया है। विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा से खेल, युवा कल्याण का दायित्व हटा दिया गया है।
विभागीय बदल अपर सचिव स्तर पर भी किए गए हैं अपर सचिव पर्यटन अभिनव शाह को राजिस्ट्रार कॉपरेटिव का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।रीना जोशी को श्रम जबकि विनीत कुमार जो अब तक श्रम महकमे की जिम्मेदारी उठा रहे थे उन्हें उनसे श्रम महकमा लेकर जलागम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और अपर निदेशक, परियोजना निदेशक जलागम बनाया गया है। मुनज गोयल को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ वित्त विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।
वही मेहरबान सिंह बिष्ट से सहाकरिता,रजिस्ट्रर सहकारिता हटाते हुए गृह की जिम्मेदारी दी गई है। उधर इला गिरी से निदेशक दुग्ध विकास , निदेशक डेयरी का पदभार वापस लेकर उन्हें अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता बनाया गया है । बाध्य प्रतिक्षारत बीएस.चलाल को निदेशक दुग्ध विकास और निदेशक डेयरी बनाया गया है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव विक्रम सिंह यादव से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग वापस लिया गया है।वहीं महिमा रौंकली को राजस्व, सैनिक कल्याण के साथ साथ जंगलात विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

