उत्तराखंड से इराक को 24 मीट्रिक टन फ्रेंच फ्राइज का निर्यात, APEDA की पहल

ख़बर शेयर करें

देहरादून। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत कार्यरत एपीडा ने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले स्थित काशीपुर से इराक को 24 मीट्रिक टन फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज का निर्यात किया है। इस उपलब्धि से राज्य के प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों के नए दरवाजे खुल गए हैं।

निर्यात की यह विशेष खेप ‘वीरुन ग्लोबल ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड’ के माध्यम से सफलतापूर्वक इराक भेजी गई है। उत्तराखंड से मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों और खाद्य प्रसंस्करण निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  Haridwar: हर की पैड़ी पर बनेगा 'धनुष पुल' और 'आस्था पथ', रोड़ी बेलवाला का भी होगा कायाकल्प

एपीडा के अनुसार, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की आपूर्ति से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से लगातार ऑर्डर मिलेंगे। इससे खाड़ी देशों और वैश्विक बाजारों में दीर्घकालिक व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे, जिसका सीधा लाभ स्थानीय किसानों और प्रसंस्करण इकाइयों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: तपोवन में भू-तापीय ऊर्जा का वैज्ञानिक अन्वेषण शुरू, बनेगी 10 MW बिजली

निर्यातकों को वैश्विक मंच देने के लिए एपीडा ने कंपनी को सियाल, गल्फूड, इंडसफूड और वर्ल्ड फूड इंडिया जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भाग लेने में सहयोग किया। इसी एक्सपोजर के चलते अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ यह व्यापारिक समझौता संभव हो सका।

एपीडा अध्यक्ष अभिषेक देव ने बताया कि उत्तराखंड जैसे चारों तरफ जमीन से घिरे राज्यों के लिए लॉजिस्टिक्स और परिवहन लागत एक बड़ी चुनौती रहती है। इस अतिरिक्त खर्च के प्रभाव को कम करने के लिए एपीडा विशेष परिवहन सहायता और राज्य कृषि निर्यात नीति के निर्माण पर उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।