उत्तराखंड वन विभाग उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बनाएगा सुरक्षा चौकियां, वन्यजीवों की सुरक्षा होगी पुख्ता

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड का वन महकमा अब उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत करने की तैयारी में है। इन दुर्गम और संवेदनशील इलाकों में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए नई सुरक्षा चौकियों का निर्माण किया जाएगा।

नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि माणा पास जैसे भारत के सीमांत क्षेत्रों तक सड़क नेटवर्क मजबूत होने से अब संसाधनों को जुटाना और मानवीय पहुंच तुलनात्मक रूप से बेहद आसान हो गई है। हालांकि, सड़कों के बनने से जहां एक तरफ पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ वन विभाग के सामने पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा की नई चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड NEET UG में बड़ा फर्जीवाड़ा: 370 संदिग्ध अभ्यर्थियों की जांच के आदेश, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

इसी को देखते हुए विभाग ने इन इलाकों में अपना फोकस बढ़ा दिया है और ये नई चौकियां सुरक्षा बलों के ठिकानों के पास बनाई जाएंगी। सुरक्षा के साथ-साथ इस क्षेत्र में जैव विविधता के संरक्षण और विशेष अध्ययन कार्य को भी बढ़ावा दिया जाएगा। मानवीय गतिविधियां बढ़ने के कारण होने वाले कूड़े-कचरे के निस्तारण को लेकर भी ठोस कार्य किया जाना है, जिसके लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों में जागरूकता पैदा की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  'प्रथम उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार' का ऐलान: गढ़वाली-कुमाऊंनी फिल्मों के लिए 5 अक्टूबर तक करें आवेदन

इसके अतिरिक्त, एक अनोखी समस्या के रूप में सामने आए लावारिस कुत्तों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पहुंचने से वन्यजीवों को होने वाले खतरे को रोकने के लिए, उनके बर्थ कंट्रोल को लेकर भी एक विशेष योजना तैयार की गई है।