मसूरी गोलीकांड की बरसी पर शहीद स्थल पहुंचे मंत्री खजान दास, अमर बलिदानियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजधानी देहरादून स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर ऐतिहासिक मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को नमन करते हुए शहीदों की स्मृतियों को ताजा किया।

अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आंदोलनकारियों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को राज्य आंदोलनकारियों की पवित्र भावनाओं और उनके सपनों के अनुरूप एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है, तभी शहीदों का सपना पूरा होगा।

यह भी पढ़ें -  सीमा पर धामी सरकार, बनबसा के NHPC परिसर मे कैबिनेट बैठक आज , सुरक्षा समेत कई मसलो पर मंथन
May be an image of one or more people, temple and text

कैबिनेट मंत्री ने जोर देकर कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि को सामूहिक संकल्प लेना होगा, ताकि उत्तराखंड को एक सशक्त और समृद्ध राज्य बनाया जा सके। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख प्रशासनिक और सामाजिक चेहरे भी मौजूद रहे। इनमें गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक विशाल गुप्ता ने भी शहीद स्थल पहुंचकर अमर बलिदानियों को नमन किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: मसूरी से कैंची धाम तक लगा भीषण जाम

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिवक्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें पार्षद रोहन चंदेल, मंडल महामंत्री राहुल पंवार और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे। इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों में सोनी रावत, सुखबीर सिंह, अशोक राठौर और सत्यम शर्मा सहित बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्थल पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित किए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सड़कों पर लौटेंगी स्पेयर पार्ट्स और बंद पड़ी रोड़वेज बसें, मंडलों को मिला अतिरिक्त फंड

देहरादून के शहीद स्थल पर आयोजित यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम राज्य आंदोलनकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उत्तराखंड के विकास के लिए एकजुट होने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।