Uttarakhand Voter List: CEO डॉ. पुरुषोत्तम का बड़ा फैसला, BLO खुद सत्यापित करेंगे नोटिस

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को देहरादून के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने SIR प्रक्रिया के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई का जायजा लिया और मौके पर मौजूद मतदाताओं से सीधा संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजपुर विधानसभा के बूथ संख्या 65 और रायपुर विधानसभा के बूथ संख्या 10 का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस ग्राउंड विजिट का मुख्य उद्देश्य धरातल पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं को समझना है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब की खेप; तस्कर गिरफ्तार

सीईओ डॉ. पुरुषोत्तम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का निस्तारण बीएलओ स्तर पर ही किया जाए। बीएलओ खुद दस्तावेज लेकर उन्हें सत्यापित करें, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, उन पर विशेष फोकस रखते हुए ईआरओ व एईआरओ स्तर पर त्वरित सुनवाई कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रदेश भर के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और ईआरओ को भी फील्ड विजिट के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, CM धामी करेंगे सम्मानित

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ईआरओ रायपुर डॉ. अपूर्वा सिंह, ईआरओ राजपुर तनवीर मारवाह और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली उपस्थित रहे। इससे पूर्व सोमवार को सीईओ ने हरिद्वार जनपद के विभिन्न बूथों का भी स्थलीय निरीक्षण किया था।

पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए सीईओ कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को देहरादून व हरिद्वार तथा संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का को नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत व पिथौरागढ़ का जिम्मा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी के 'जन-जन के द्वार' अभियान का बड़ा असर, 6.5 लाख ने ली भागीदारी

इसी तरह उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली व बागेश्वर जनपदों की व्यवस्थाएं देखेंगे। वहीं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास को ऊधम सिंह नगर, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad