हरिद्वार: CM धामी ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर’ का किया उद्घाटन,शिवभक्तों के धोए पैर

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। धार्मिक नगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। अलकनंदा होटल परिसर में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने पांच शिवभक्तों के चरण प्रक्षालन कर उन्हें सम्मानित किया और कांवड़ यात्रा के सुरक्षित व सुव्यवस्थित संचालन का संदेश दिया।

स्वागत कार्यक्रम के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं के लिए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर’ का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं और आवश्यक दवाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार, आवश्यक दवाएं और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराई जाएं।

यह भी पढ़ें -  Haridwar: कांवड़ियों की मौत के मामले में NHAI अधिकारियों पर FIR दर्ज

मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों के बीच पहुंचकर उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार का संकल्प है कि देवभूमि आने वाले हर एक शिवभक्त को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक वातावरण मिले। कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का विराट पर्व है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: चारधाम और पौराणिक मंदिरों में बना श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड..

मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे पुलिसकर्मियों और पर्यावरण मित्रों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कांवड़ यात्रा के सफल संचालन में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले पांच-पांच पुलिसकर्मियों और पर्यावरण मित्रों को मंच से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  Delhi-Dehradun Expressway पर घटी गति सीमा, अब 70 से ज्यादा पर कटेगा E-Challan

इस भव्य आयोजन में महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार मेयर किरण जैसल, रुड़की मेयर अनिता अग्रवाल, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, मेलाधिकारी सोनिका, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत, डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित कई संत-महात्मा और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad