Uttarakhand: बंद नहीं होगा उपनल, पूर्व सैनिकों को विदेश में नौकरी दिलाएगी सरकार: गणेश जोशी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में उपनल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को विदेशों में रोजगार दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएं। सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक के बाद राज्य के पूर्व सैनिकों और उपनल कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजी कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। इससे पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को विदेशों में नौकरी पर भेजने की प्रक्रिया को समय पर शुरू किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' मामले में कांग्रेस को झटका! हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, सरकार ने दिया जांच का आश्वासन

बैठक में फैली अफवाहों को खारिज करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री ने बड़ा ऐलान किया कि उपनल कभी बंद नहीं होगा। उन्होंने साफ किया कि संस्था को बंद करने का कोई विचार नहीं है, बल्कि आने वाले समय में इसके कामकाज का और अधिक विस्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, CM आवास घेराव पर भाजपा का पलटवार

समीक्षा बैठक के दौरान उपनल के नए प्रशासनिक भवन के निर्माण को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने नए भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को आधुनिक और और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: कागजों में थे 452 मदरसे, बोर्ड खत्म हुआ तो केवल 33 को मिली मान्यता

गणेश जोशी ने कहा कि उपनल के ढांचे को मजबूत बनाकर इसे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास व रोजगार का सशक्त माध्यम बनाया जाएगा। मंत्री के इन आदेशों के बाद विभागीय स्तर पर विदेशी रोजगार की संभावनाओं और कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।