ऑपरेशन प्रहार के तहत विकासनगर पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोचा,17.62 ग्राम स्मैक बरामद

ख़बर शेयर करें

विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दो अलग‑अलग छापों में कुल 17.62 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में हाईवे चेकिंग के दौरान दिलशाद उर्फ शानू से 7.49 ग्राम स्मैक जब्त की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई डाकपत्थर क्षेत्र में हुई, जहां आसिफ नामक युवक 10.13 ग्राम स्मैक के साथ धरा गया।

यह भी पढ़ें -  CM धामी ने दी RTE के लिए ₹84.89 करोड़ और विकास कार्यों के लिए कुल 135 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

पुलिस ने एक ऑल्टो कार और एक स्कूटी भी बरामद की है। दोनों आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीओ विकासनगर विवेक कुटियाल ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और गुट्टियों पर निगरानी और सख्ती बरती जाएगी।