रात के अंधेरे में भी शराब माफियाओं पर भारी पड़ी प्रेरणा बिष्ट, दो तस्कर गिरफ्तार…

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश। आबकारी विभाग की तेजतर्रार कार्यप्रणाली के चलते अवैध शराब कारोबारियों की कमर टूटती दिखाई दे रही है। दिन हो या रात, आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट हर बार माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर यह साबित कर रही हैं कि कानून के शिकंजे से बच पाना आसान नहीं है। इसी क्रम में देर रात आबकारी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड महिला कांग्रेस का चूल्हा प्रदर्शन: BJP पर घरेलू बजट बर्बाद करने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी टीम ने ऋषिकेश के 7 मोड़ के समीप एक संदिग्ध हुंडई आई-20 (वाहन संख्या UK07 BD 4238) का पीछा कर उसे रोका। तलाशी लेने पर कार से 9 पेटी देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में चालक की पहचान रोमित पुत्र राजेंद्र, निवासी नई जाटव बस्ती ऋषिकेश के रूप में हुई। रोमित की निशानदेही पर टीम ने आगे छापेमारी करते हुए सपना पत्नी रामकुमार, निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश के घर से 6 पेटी देसी शराब और बरामद की।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण से धामी सरकार का 1.11 लाख करोड़ का बजट: GYAN मॉडल पर विकास का रोडमैप, गरीब-युवा-किसान-महिलाओं पर खास फोकस

इस कार्रवाई में कुल 15 पेटी अवैध देसी शराब और एक हुंडई आई-20 वाहन जब्त किया गया। साथ ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों से पूछताछ जारी है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण बजट सत्र: भराड़ीसैंण को पर्यटन केंद्र बनाने की योजना, पर्यटन मंत्री का विधानसभा अध्यक्ष को पत्र

कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार, राकेश कुमार और आशीष चौहान शामिल रहे। आबकारी विभाग का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad