ऋषिकेश में बिना लाइसेंस चल रही ट्रैवल एजेंसियों पर छापा, परिवहन विभाग ने 5 को थमाया नोटिस

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में चारधाम और श्रीहेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में संचालित ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। यात्रा मार्गों और विभिन्न माध्यमों से लगातार मिल रही शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से विभाग की टीम ने ऋषिकेश के कई यात्रा प्रतिष्ठानों और ट्रैवल एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -  Kedarnath Heli Booking: मात्र 1 ही घंटे में 30 सितंबर तक के सभी स्लॉट बुक, 15 सितंबर से दोबारा होगी शुरु

इस विशेष कार्रवाई के दौरान एजेंसियों के दफ्तरों में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों, यात्रियों की बुकिंग डिटेल्स, वाहन संचालन संबंधी जरूरी रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच और परीक्षण किया गया। एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएं और लापरवाही बरतने पर कुल पांच यात्रा प्रतिष्ठान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर लौटे उत्तराखंड के दो नन्हे जांबाज, CM धामी ने थपथपाई पीठ

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि कुछ संचालक बिना किसी वैध लाइसेंस के ही धड़ल्ले से अपना कारोबार चला रहे थे, जो कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ है। इसके अलावा, कुछ एजेंसियां ऐसी भी पाई गईं जिनके लाइसेंस में कोई और पता अंकित था, लेकिन वे नियमों को ताक पर रखकर हरिद्वार रोड पर अवैध रूप से अपनी ट्रैवल एजेंसी का संचालन कर रही थीं।

यह भी पढ़ें -  हिमाचल जाने वाले उत्तराखंडियों को जल्द मिलेगी एंट्री टैक्स से राहत, CM धामी ने CM सुक्खू को लिखा पत्र

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि तीर्थयात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा