ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, सरिया लदे ट्रक से टकराई कार

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां सरिया से लदे एक खड़े ट्रक से अनियंत्रित कार टकरा गई। कार में 5 महिलाएं और 3 पुरुषों को मिलाकर कुल 8 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही SDRF की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची।

यह भी पढ़ें -  रुढ़की में ऑपरेशन प्रहार के तहत IPL में सट्टा खिलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार एक महिला धूमा देवी (55 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई और उनका शव वाहन के मलबे में बुरी तरह फंस गया था। SDRF टीम ने आरी की मदद से वाहन के हिस्सों को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। हालांकि, कार सवार अन्य 07 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेज दिया गया।