ईश्वर जनरल साहब को जल्द ठीक करे- सीएम धामी

ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की सेहत दुरूस्त नहीं हैं। देहरादून के अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अस्पताल पहुंचकर सूबे की विधानसभा अध्यक्ष और जनरल साहब की बेटी ऋतु भूषण से उनका हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

यह भी पढ़ें -  गुंजी गांव में भारतीय सेना ने ₹72 लाख में तैयार किया अत्याधुनिक प्राथमिक विद्यालय

सीएम पुष्कर धामी ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने फेसबुक पेज पर अपलोड की हैं। बहरहाल पोस्ट पर सैकड़ों कमेंट आए हैं और हर एक ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी.खंडूड़ी के जल्द ठीक होने की कामना ईश्वर से की है। पोस्ट पर लिखे कमेंट बता रहे हैं कि जनरल साहब से उत्तराखंड की जनता कितना प्यार करती है. कोई भी शख्स उनसे मिला हो या न मिला हो लेकिन उसे लग रहा है कि उसके लिए खंडूडी जरूरी हैं। लिहाजा उन्हें ठीक हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली से देहरादून ढाई घंटा,आशारोड़ी से जोगीवाला डेढ़ घंटा, बड़ी मुश्किल डगर है ये..!

बहरहाल अब उम्र और बीमारी का बोझ जनरल साहब के चेहरे पर साफ झलक रहा है। सीएम की शेयर की गई तस्वीर दार्शनिक अंदाज में बता भी रही है कि कभी फिट और कड़क रहे जनरल साहब अस्पताल के बेड पर कितने लाचार हो गए हैं। मतलब साफ है कि उम्र का असर किसी को नहीं बख्शता। चाहे कोई सीएम हो या डीएम हो या क्लर्क या मजदूर या फिर कोई आम आदमी सबको इसी रास्ते से गुजरना है, झुरियों का बोझ उठाना है।