Dehradun में BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का भव्य स्वागत, बोले- ‘CM धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा आगामी चुनाव’

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून स्थित प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बुधवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय संगठन में उन्हें यह बड़ा दायित्व मिलना पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तीरथ सिंह रावत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह रावत सादगी और सहजता की मिसाल हैं, जिन्होंने हमेशा संगठन के प्रति निष्ठा के साथ काम किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बिना असलहे के खूंखार जानवरों से भिड़ेंगेके वनकर्मी, मिलेगी इजरायली 'क्रॉव मागा' ट्रेनिंग
May be an image of dais and text that says "भारतीय पार्टी T ध्यक्ष NYM ብብናና"

सीएम धामी ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके व्यापक राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव का सीधा लाभ भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा।

अभिनंदन समारोह से अभिभूत होकर भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने राज्य के कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले CM धामी: '22 साल से साथ रह रहे दंपत्ति को अब याद क्यों आया?'
May be an image of dais and text that says "भारतीय जनता भारतीयजनता्रीं नर्री के राष्ट्रीय क्ष r ្ម០ I"

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में सीएम धामी बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड का आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नत्थूराम 167 समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल

संगठन की मजबूती पर बल देते हुए तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसका कार्यकर्ता है और पार्टी में पद से बड़ा स्थान कार्यकर्ता का होता है।

इस गरिमामय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास, सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल तथा दीप्ति रावत भारद्वाज समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।