ये हुकूमत अंग्रेजों से भी ज्यादा खतरऩाक है – हरक सिंह

ख़बर शेयर करें

आजादी की वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में तिरंगा फहराया गया..इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो ने आजादी के उन मतवालों को याद किया, जिन्होंने हमारे भविष्य के लिए अपने वर्तमान को कुर्बान कर दिया। फिरंगी हुकूमत ने जंग लड़ते हुए खुद को फना कर दिया।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने मीडिया से मुखातिब होते हुए , जहां वतन की आजादी के लिए मर-मिटने वाले हर अमर शहीद की कुर्बानी और उनके योगदान को याद किया वहीं उत्तराखंड की मौजूदा पीढ़ी को बेहद खुशनसीब करार दिया। हरक ने कहा नई पीढ़ी इसलिए खुशनसीब है कि उसने सिर्फ आज़ाद भारत में ही नहीं बल्कि अलग उत्तराखंड राज्य में भी जन्म लिया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: सहस्रधारा रोड पर महिला के अपहरण का प्रयास, शोर मचाने पर बदमाश फरार

देश-प्रदेश के ताज़ा हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्र से लेकर प्रदेश की सरकार को कटघरे में खड़ा किया। हरक सिंह रावत ने कहा इस सरकार के दौर में आज हक़ की आवाज नहीं उठाई जा सकती । हरक ने मौजूदा सरकार पार आरोप लगाते हुआ कहा कि. ये हुकूमत अंग्रेजों से भी ज्यादा खतरऩाक है!

यह भी पढ़ें -  क्लेमेंट टाउन हत्याकांड: पत्नी की हत्या कर फरार होने वाला पति गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में ली थी पत्नी की जान

वहीं हरक सिंह रावत ने कहा हम कांग्रेसजन आजादी की इस वर्षगांठ पर संकल्प लेते हैं कि हम हर नौजवान के लिए रोजगार का इंतजाम करेंगे और आम आदमी पर जुल्म होता सहन नहीं करेंगे।

बेशक हरक सिंह रावत ने आज़ादी के पावन पर्व पर अपनी भावना का इजहार किया हो लेकिन लोग चर्चा कर रहे हैं कि जश्ने आज़ादी के मौके पर बेशक लब आज़ाद हों लेकिन आज के दिन सियासत के अंदाज में किसी पर तोहमत लगाना ठीक नहीं था। बहरहाल हरक जो ठहरे चर्चा ये भी है कि हरक दिल के साफ हैं दिल में कुछ रखते नहीं हैं लिहाजा रौं में आ गए तो बहते जाते हैं कहां रुकेंगे पता नहीं चलता।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में IIM काशीपुर के नए कैंपस का आगाज: मुख्य सचिव ने रखा नींव का पत्थर